Advertisment

छेड़खानी के विरोध में मारपीट, चार जख्मी

नवादा : कादिरगंज ओपी क्षेत्र के हरला गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक परिवार के साथ मारपीट की गई. इस घटना में कुल चार लोग जख्मी हो गए जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बता दें कि मंगलवार की शाम एक लड़की अपने पड़ोसी के यहां से दूध लेकर घर आ रही थी, तभी रास्ते में गांव के ही महेंद्र मिस्त्री के पुत्र धर्मेंद्र कुमार छेड़खानी की नियत से लड़की का हाथ पकड़ लिया. जब लड़की ने शोर मचाया, तब आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और युवक वहां से भाग निकला.

पीड़ित लड़की ने घटना की सारी जानकारी अपने परिजनों को दिया. उसके बाद जब पीड़ित लड़की के परिजन युवक के घर शिकायत करने पहुंचे तो उल्टे इन लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया. जिसके बाद ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को गांव में पंचायती करने का सलाह दिया. बुधवार की शाम दोनों पक्ष पंचायती में शामिल हुए. लेकिन पंचायती की बात लड़का पक्ष मानने को तैयार नहीं था. इसी बीच लड़का पक्ष के सुरेंदर मिस्त्री, वीरेंद्र मिस्त्री, मनीष मिस्त्री, नीतीश मिस्त्री, नवल मिस्त्री, सुन्नी मिस्त्री, दिनेश मिस्त्री तथा रितिक मिस्त्री पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया. इस घटना में पीड़ित परिवार के चार लोग जख्मी हो गये। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...