रांचीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश हेमंत सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि झारखंड में सरकार नहीं बल्कि सर्कस है. सरकार वैक्सीनेशन में तेजी लाने के बजाय ट्रांसफर पोस्टिंग पर ध्यान दे रही है, सरकार जनहित के कार्यों से मुंह मोड़ चुकी है.
दीपक प्रकाश ने कहा ने कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ पूरा होने पर केंद्र की मोदी सरकार के साथ ही वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी और कहा कि आज के दिन सभी वैक्सीन सेंटर में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.
रिपोर्टः शहनवाज


















