पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पूरे झारखंड में कार्यक्रमों का आयोजन

रांचीः पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में शहीद पुलिस कर्मियों को याद किया गया, पुलिस कर्मियों और राज्यवासियों ने शहादत को सलामी दी.

राजधानी रांची के जैप-1 डोरंडा परेड मैदान में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर राज्य के पुलिस महानिरीक्षक नीरज सिन्हा और पुलिस के आला अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि और शोक सलामी दी. मौके पर पुलिस कर्मियों ने रक्तदान किया और जैप वन ग्राउंड में लगाए गए हथियारों की प्रदर्शनी की जानकारी ली.

vlcsnap 2021 10 21 14h24m31s390 22Scope News

पुलिस संस्मरण दिवस को यादगार बनाया कभी कुख्यात नक्सली रहे छोटा विकास और कारगिल यादव ने. दरअसल दोनों पूर्व नक्सलियों ने जैप-1 मैदान पहुंच कर रक्तदान किया. आपको बता दें कि कभी सरकार ने छोटा विकास पर 25 लाख और कारगिल यादव पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. बाद में दोनों नक्सलियों ने समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया और सरकार की ओर से घोषित आत्मसमर्पण नीति के तहत आत्मसमर्पण कर दिया.

बोकारोः पुलिस स्मरण दिवस पर पुलिस केंद्र बोकारो में पुलिस स्मरण दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बोकारो, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा शहीद पुलिस कर्मियो को पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि कर्तव्य का निर्वहन करते जिन जवानों ने शहादत दी है,उन्हे कभी भुलाया नहीं जा सकता. आज ही के दिन लद्दाख में चीनी सैनिकों ने 1959 में घात लगाकर घुसपैठ की कोशिश की थी. मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी, उनकी शहादत अविस्मरणीय हैं. इस अवसर पर उपस्थित शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया.

vlcsnap 2021 10 21 14h25m19s839 22Scope News

जामताड़ा : पुलिस स्मरण दिवस के मौके पर समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय के सामने शहीद स्मरण दिवस का आयोजन किया गया. मौके पर पुलिस मुख्यालय डी.एस.पी जगदीश प्रसाद और अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने देश के आंतरिक सुरक्षा की सेवा में शहीद हुए सैनिक बल और पुलिस बल को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों को सलामी भी दी गई. बताते चलें कि आज के ही दिन 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रींग में चीनी सेना के आक्रमण में सीआरपीएफ अधिकारी करम सिंह अपने 20 साथियों के साथ शहादत दिया था.

vlcsnap 2021 10 21 14h26m32s391 22Scope News

गिरिडीहः शहीद संस्मरण दिवस के अवसर पर न्यू पुलिस लाइन में शहीद संस्मरण दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एसपी अमित रेनू, सदर एसडीपीओ अनिल सिंह, डीएसपी संजय राणा, साइबर डीएसपी संदीप सुमन, नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम और सार्जेंट मेजर राजेश रंजन समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए.

vlcsnap 2021 10 21 14h33m42s116 22Scope News

एसपी अमित रेनू ने शहीद स्मारक में पुष्प चक्र चढ़ाकर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दिया. मौके पर एसपी अमित रेनू ने कहा की शहीद समरण दिवस पुलिस विभाग के लिए बेहद महत्पूर्ण दिन है.समाज और देश की सुरक्षा के लिए जवानों ने अपने जीवन का बलिदान दिया. कश्मीर में आतंकियों से मुकाबला हो या नक्सलियों से लड़ाई हर मोर्चे पर पुलिस ने समाज और देश की सुरक्षा की है. इस मौके पर एसपी ने 9 शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को प्रशस्ति पत्र और बुके देकर सम्मानित किया. इन शहीदों में शहीद एसआई सुदामा प्रसाद, आरक्षी राजकुमार दास, सुमित  कुमार, वाल्सन सोरेन, उमेश सिंह समेत के परिजन शामिल थें. इस अवसर पर पुलिस कर्मियों के बीच पांच किलोमीटर का मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया गया, इस दौड़ में जिला पुलिस बल के साथ-साथ आरआरबी के जवानों ने भी हिस्सा लिया.

बेरमो- पुलिस स्मृति दिवस पर राम रतन हाई स्कूल ढोरी में शहीद पप्पू प्रसाद को किया किया गया. मौके पर शहीद पप्पू प्रसाद की मूर्ति का अनावरण किया गया.

Beromo fianl 22Scope News

रिपोर्टः आशुतोष, निशिकांत, चुमन, प्रतीक 

डीजी ने जवानों को पढ़ाया कर्तव्यनिष्ठा का पाठ

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...