Advertisement
Advertisement

रफीगंज शहर में PRS के घर में हुई लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिला के रफीगंज शहर में गुरुवार की रात दो जगहों पर लाखों रुपए की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पहली घटना शहर के आरबीआर खेल मैदान के समीप पीआरएस सुधीर कुमार सौरभ के घर की है। जहा चोरों ने लाखों की जेवर और नगदी रुपए गेट तोड़ कर चुरा लिए।

घटना की जानकारी देते हुए सुधीर कुमार सौरभ ने रफीगंज थाना में आवेदन देते हुए उल्लेख किया है कि बीते रात्रि प्रतिदिन की भांति खाना खाकर सभी परिवार के साथ सो गए। सुबह उठा तो घर के दक्षिण दिशा के गेट पर गमछा बांध हुआ था। घर के अंदर देखा तो गोदरेज का ताला टूटा हुआ पाया और सामान बिखरे हुए पड़े थे। गोदरेज में रखे ज्वेलर्स, मंगलसूत्र, सोने का चैन और अन्य जेवर गायब पाया गया। जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपए से ऊपर बताई जा रही। वहीं 35 हजार नगद पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया है।

वहीं दूसरी घटना रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड के समीप एक फोटो स्टेट दुकान की है। इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मई बिगहा निवासी उमेश कुमार ने रफीगंज थाना में प्राथमिक की दर्ज करवाते हुए उल्लेख किया है कि बीते रात्रि करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए। जब आज सुबह दुकान खोलने आए तो देखा कि अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का दीवार तोड़कर एवं करकट कबाड़ कर चोरों ने दुकान में रखें लैपटॉप, लेमिनेशन मशीन और स्टेबलाइजर की चोरी की गई है। बताया जा रहा है कि लगभग तीन लाख की लागत की समान चोरी कर लिया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए रफीगंज थाना अध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस घटना की जांच में लग गई है और बहुत जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे।

यह भी पढ़े : बाइक व पिकअप वैन में जोरदार टक्कर, एक की मौत, 2 घायल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...