Jharkhand में 21 फरवरी से बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानिए क्या है वजह?

Jharkhand: Jharkhand के शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। नगर निकाय चुनाव को लेकर इस बार शराब की दुकाने बंद रखने का भी आदेश प्रशासन के तरफ से जारी किया गया है। बता दें नगर निकाय चुनाव को लेकर 21 फरवरी से 23 फरवरी तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

Read More: गोपालगंज में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत चार गिरफ्तार…

24 फरवरी की सुबह से मिलने लगेगा शराब

प्रशासन के द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 21 फरवरी की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त होगा। 23 फरवरी को मतदान होगा। मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मतपेटियों के मतगणना स्थल पर जमा होते होते देर रात हो जाती है। इसलिए 24 की सुबह तक शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया गया है। 24 फरवरी की सुबह दस बजे से आम लोगों को शराब मिल सकेगा।

48 नगर निकायों के लिए होने हैं चुनाव

बता दें Jharkhand में 48 नगर निकायों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। लंबे इंतेजार के बाद चुनाव होने हैं इस चुनाव से जनता से लेकर प्रत्याशी तक उत्साहित है। 27 फरवरी को चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।जिसके बाद शहरों में अपनी सरकार होगी और शहरों को सुव्यवस्थित और विकास का रास्ता खुल जाएगा।

 

 

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...