कॉमरेड ए के राय सच्चे कम्युनिस्ट एंव क्रांतिकारी थे : पवन महतो

198
कॉमरेड ए के राय सच्चे कम्युनिस्ट एंव क्रांतिकारी थे : पवन महतो
कॉमरेड ए के राय सच्चे कम्युनिस्ट एंव क्रांतिकारी थे : पवन महतो
Advertisment

धनबाद:  15 जून मार्क्सवादी युवा मोर्चा ने मासस केंद्रीय कार्यालय टेंपल रोड, पुराना बाजार एंव सेंट्रल हॉस्पिटल मोड़ नूतन डीह, सरायढेला, धनबाद में पूर्व सांसद कॉमरेड ए के राय की 89 वां जयंती मनाई l

Advertisment

इस अवसर पर मायुमो जिला अध्यक्ष पवन महतो ने कहा की कॉमरेड ए के राय एक सच्चे कम्युनिस्ट एवं क्रांतिकारी थे l उन्होंने तमाम शोषण से मुक्ति का रास्ता मार्क्सवाद का भारतीय करण बताया l

कॉमरेड ए के राय ने कोयलांचल ही नहीं पूरे झारखंड में संघर्षों का एक मिसाल कायम किया l झारखंड आंदोलन हो या माफिया संस्कृति, रंगदारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ यहां के मेहनतकश जनता को गोलबंद कर व्यापक संघर्ष किया l

कॉमरेड ए के राय यहां के मेहनतकश, दलित,उत्पीड़ित एवं वंचित लोगों का आवाज थे l झारखंड आंदोलन को समाजवादी दिशा देने का प्रयास किया l जिसका मिसाल लाल हरा मैत्री रहा l

तीन बार विधायक एंव तीन बार सांसद रहे कॉमरेड ए के राय के पास अपनी संपत्ति नाम की कोई चीज नहीं था l वह हमेशा लोगों की सुख-दुख को अपनाया l

मजदूर – किसानों की हक की लड़ाई में इतने रम गए थे कि खुद शादी नहीं की l एक जोड़ी कपड़े, टायर का चप्पल पहन कर पूरा जीवन सादगी से व्यतीत किया l झारखंड सरकार से मांग है कि बच्चों की पाठय – पुस्तक में कॉमरेड ए के राय की जीवनी वर्णित की जाए l

माल्यार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुभाष सिंह,मायुमो जिला सचिव राणा चटराज, विश्वजित राय,सत्यनरायण सिंह, आर. पी. महतो,भक्तू महतो,समीर गोस्वामी, अशोक पासवान,विमल महतो, बबलू रजक, राजन महतो, संजय महतो, मंटू महतो, शंकर दास, रोहित ठाकुर, धीरन दास आदि शामिल थे l

Advertisement