गिरिडीह : जिले के गावां-सतगावां मुख्य पथ के सीमावर्ती क्षेत्र से हाथियों का झुंड गावां प्रखंड की ओर प्रवेश कर गया था. इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. बता दें कि बुधवार की देर रात को ही हाथियों के झुंड केंदुआडीह और मंझने में देखा गया है. जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी. जिसके बाद वन विभाग की टीम ने रात में पसनौर पंचायत के जंगलों की तरफ खदेड़ दिया. बुधवार की रात जिबड़ी में स्थित एक घर का हाथियों का झुंड ने गेट तोड़ने का कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से भगा दिया गया. जिसके बाद देर रात पसनौर के आधा दर्जन से अधिक खेतों में हाथियों के झुंड ने फसलों को रौंद दिया. इस संबन्ध में रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार की देर रात गिरीडीह से स्पेशल टीम बुलाकर हाथियों के झुंड को पटाखा फोड़कर व मशाल जलाकर जंगल की और भगा दिया गया।
रिपोर्ट : निशांत बरनवाल


