Commercial Advertisment

Medanta में सीएम नीतीश के इलाज करवाने पर विपक्ष के बयान पर जदयू का पलटवार…

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीमार होने के बाद Medanta में इलाज करवाने के बाद विपक्ष सीएम नीतीश पर हमलावर बनी हुई है। विपक्ष ने सीएम नीतीश कुमार निशाना साधते हुए कहा कि सीएम नीतीश 2005 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं और कहते हैं कि हमने बिहार में बहुत विकास किया लेकिन उन्हें अपने ही राज्य के सरकारी अस्पतालों पर विश्वास नहीं है। वे अपना इलाज करवाने के लिए प्राइवेट अस्पताल जाते हैं।
विपक्ष के बयान के बाद अब जदयू ने भी पलटवार किया है और कहा कि नीतीश कुमार अपना ही नहीं अपने परिवार का भी इलाज सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में करवाते हैं। जदयू प्रवक्ता प्रतिभा सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार पर बयान देने से पहले विपक्ष के नेताओं को ये सोचना चाहिए कि उनके नेता किडनी ट्रांसप्लांट करवाने के लिए सिंगापुर जाते हैं तो सोनिया गांधी भी विदेश में जाकर इलाज करवाती है।
सीएम नीतीश कुमार खुद पीएमसीएच में अपना इलाज करवाते हैं, उनकी पत्नी का भी पीएमसीएच में ही इलाज हुआ था और उनके भाई का भी इलाज वहीं होता है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश उसी रास्ते से वापस लौट रहे थे और उन्हें कुछ तकलीफ महसूस हुई तो वहां जा कर इलाज करवा लिए, लेकिन वे लोग सोचें जिन्हे अपने राज्य या देश के सरकारी अस्पतालों पर भरोसा नहीं है और वे इलाज के लिए विदेश जाते हैं।

Patna में बढ़ाई गई गर्मी की छुट्टी, डीएम ने जारी किया आदेश

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्टh

Medanta Medanta

 

Highlights

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...