Advertisment

Nitish Kumar Rajya Sabha Update: CM हाउस के बाहर हंगामा, नीतीश के समर्थन में सड़क पर उतरे JDU कार्यकर्ता

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय के बीच पटना में सीएम हाउस के बाहर जेडीयू कार्यकर्ताओं का हंगामा। एमएलसी संजय गांधी का घेराव, पार्टी में टूट की आशंका।


CM हाउस के बाहर हंगामा, कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Nitish Kumar Rajya Sabha Update पटना: बिहार की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर जेडीयू कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया और कुछ जगहों पर धक्का मुक्की की स्थिति भी बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुख्यमंत्री आवास के सामने खड़ी कुछ गाड़ियों पर भी नाराज कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ कर दी। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि मौके पर मौजूद नेताओं को भी कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ा।

यह घटनाक्रम उस समय और गरमा गया जब जेडीयू के एमएलसी संजय गांधी वहां पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका घेराव कर लिया और उनसे जवाब मांगने लगे। संजय गांधी पार्टी के अंदर कई महत्वपूर्ण फैसलों को लागू कराने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को संभालने में अहम भूमिका निभाते हैं।


Key Highlights

  • नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर से जेडीयू कार्यकर्ताओं में उबाल

  • पटना में मुख्यमंत्री आवास के बाहर समर्थकों का हंगामा

  • जेडीयू एमएलसी संजय गांधी का कार्यकर्ताओं ने किया घेराव

  • पार्टी के अंदर संभावित टूट को लेकर बढ़ी राजनीतिक चिंता

  • निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री और उपमुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज


Nitish Kumar Rajya Sabha Update: पार्टी नेताओं के खिलाफ कार्यकर्ताओं का गुस्सा

सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास के बाहर जेडीयू समर्थकों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा था। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कार्यकर्ताओं का गुस्सा खुलकर सामने आया।

सूत्रों के मुताबिक संजय झा, ललन सिंह, अशोक चौधरी और विजय चौधरी जैसे नेताओं के खिलाफ भी कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। कई कार्यकर्ताओं का मानना है कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो पार्टी में बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा हो सकता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम का असर जेडीयू की आंतरिक राजनीति पर पड़ सकता है और पार्टी में टूट की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

Nitish Kumar Rajya Sabha Update: निशांत कुमार की एंट्री और उपमुख्यमंत्री बनने की चर्चा

नीतीश कुमार के संभावित राज्यसभा जाने की खबर के साथ ही उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

विश्लेषकों के मुताबिक निशांत कुमार की छवि अब तक बेदाग रही है क्योंकि वह सक्रिय राजनीति से दूर रहे हैं। साथ ही वह नीतीश कुमार के बेटे होने के कारण पार्टी के भीतर सर्वमान्य चेहरा बन सकते हैं।

इसके अलावा सामाजिक समीकरण की दृष्टि से भी उनका नाम महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि नीतीश कुमार का पारंपरिक वोट बैंक कुर्मी, कोयरी और कुशवाहा समाज से जुड़ा रहा है।

हालांकि अभी तक इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बिहार की राजनीति में अगले कुछ दिनों में बड़ा राजनीतिक फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।

Highlights

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...