रांची: विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी का प्रथम चरण शुरू हो चुका है। इस क्रम में मतदान केंद्रों के बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर अपने क्षेत्र के सभी घरों में जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।
बीते दिनों सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने निर्देश दिया था कई मतदाताओं ने अपने नाम गलत रूप से डिलीट करने की शिकायतें की थीं, जो इस बार नहीं होनी चाहिए।
वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप के आवंटन के क्रम में बनाई गई सूची से मिलान करते हुए मतदाता सूची से शिफ्टेड, डुप्लीकेट और मृत मतदाताओं के नाम इस बार डिलीट किए जाएंगे। जिन मतदाताओं के पास पुराने लेमिनेटेड मतदाता पहचान पत्र हैं, उसे बदलते हुए नए रंगीन मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
बीएलओ घर-घर जाएंगे। पहले छूटे हुए नामों को जोड़ें। फिर, नियमानुसार शिफ्टेड, डुप्लीकेट और मृत मतदाताओं के नाम काटें। सीईओ ने कहा कि हमें स्वच्छ मतदाता सूची बनानी है, कोई भी गलती नहीं होनी चाहिए।
कोई भी सही नाम छूटना नहीं चाहिए, वहीं कोई गलत नाम रहना भी नहीं चाहिए। बीएलओ सुपरवाइजर घर-घर जाकर बीएलओ के काम का सत्यापन करेंगे। सीईओ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में
Highlights


















