NEET Controversy : सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और एनटीए को नोटिस – 0.001 फीसदी भी लापरवाही हुई है तो निपटा जाए

डिजीटल डेस्क : NEET Controversy – सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और एनटीए को नोटिस – 0.001% भी लापरवाही हुई है तो निपटा जाए। नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से कई तीखे सवाल किए। केंद्र और एनटीए से सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती से कहा कि अगर नीट परीक्षा में 0.001 फीसदी भी लापरवाही हुई है तो उससे निपटा जाना चाहिए। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।

सुप्रीम टिप्पणी – ‘धोखाधड़ी से कोई डॉक्टर बने तो समाज के लिए नुकसानदेह’

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केंद्र और एनटीए से जवाब दाखिल करने को कहा है। मेडिकल की इस परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं की मेहनत पर बात करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि इस याचिका को विरोधात्मक भाव से नहीं देखा जाना चाहिए। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच ने कहा कि हम इन परीक्षाओं की तैयारियों में बच्चों की मेहनत से अवगत हैं। मान लीजिए कि इस सिस्टम से धोखाधड़ी कर के कोई व्यक्ति डॉक्टर बन जाए।

ऐसा शख्स समाज के लिए नुकसानदेह है। बेंच ने कहा कि परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी का प्रतिनिधित्व करते हुए आपको मजबूती से खड़ा होना होगा। अगर कोई गलती हुई है तो उसे माना जाना चाहिए और बताना चाहिए कि क्या कार्रवाई की जा रही है। इससे आपके प्रदर्शन पर आत्मविश्वास पैदा होता है।

8 जुलाई को नीट संबंधी सभी लंबित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों की तरफ से समय पर कदम उठाने पर जोर देते हुए कहा कि इन याचिकाओं पर अन्य लंबित याचिकाओं के साथ 8 जुलाई को सुनवाई होगी। इनमें वे याचिकाएं भी शामिल हैं जिनमें परीक्षा को नए सिरे से आयोजित करने का निर्देश देने की मांग की गई है। कोर्ट ने कहा कि एनटीए और केंद्र इन नई याचिकाओं पर भी दो सप्ताह के अंदर अपने जवाब दाखिल करें। NEET Controversy NEET Controversy NEET Controversy

जब कुछ याचिकाकर्ताओं की ओर से पक्ष रख रहे एक अधिवक्ता ने परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न से संबंधित मुद्दा उठाया तो बेंच ने कहा कि एनटीए और केंद्र इस पर जवाब देंगे। कोर्ट ने कहा कि पहले हम आपकी दलीलों का मकसद समझ लें। इन मामलों में हम शाम तक बैठने को तैयार हैं।

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा – पटना एनएचएआई गेस्ट हाउस में छात्रों ने रटे थे उत्तर

इस बीच नीट यूजी 2024 पेपर लीक मामले में बिहार में बड़ा खुलासा हुआ है कि परीक्षा से एक दिन पहले ही पटना में कई अभ्यर्थियों को पेपर मिले गए थे। उनमें से एक छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। बताया जा रहा है कि पटना के एनएचएआई गेस्ट हाउस में कई अभ्यर्थियों को पहले ही नीट यूजी परीक्षा के प्रश्न पत्र मिल गए थे और वह पूरी रात प्रश्न का उत्तर रटते रहे।

कई छात्रों को पटना एयरपोर्ट के सामने स्थित इस गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 404 में रखा गया था। जांच कर रही टीम के हवाले से सूत्रों ने बताया कि अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था सिकंदर नाम के व्यक्ति ने कराई थी। इस मामले में पुलिस ने छात्र अनुराग को गिरफ्तार किया है, जो इसी टेस्ट हाउस में अपनी मां रीना और कुछ अन्य अभ्यर्थियों के साथ ठहरा था। NEET Controversy NEET Controversy NEET Controversy

सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।
फइल फोटो

जब्त हुए हैं कई पासबुक और एटीएम, 14 को जांच टीम ने हिरासत में लिया

बिहार में नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच कर रही बिहार आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने पटना के एजी कॉलोनी लालू खटाल के पास एक किराए के मकान से विभिन्न बैंकों के दर्जन भर एटीएम कार्ड और पासबुक जब्त किए हैं। इससे पहले जांच के दौरान 6 पोस्ट डेटेड चेक भी बरामद किए गए थे। आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार सभी चेक माफियाओं के नाम जारी किए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि अभ्यर्थियों से 30-30 लाख रुपये की मांग भी की गई थी।

बिहार में नीट पेपर लीक मामले को लेकर अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 5 नीट यूजी के अभ्यर्थी भी शामिल हैं। मामले की जांच कर रही अपराध इकाई ने 35 अभ्यर्थियों को पहले ही पेपर मिलने की आशंका जताई है।

https://youtube.com/22scope

NEET Controversy

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...