दुमका : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में वाहन चालकों से लूट-पाट की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया. दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि कोआम के पास दुमका रामगढ़ मार्ग पर तीन अपराधकर्मी ट्रक और अन्य वाहन से लूट की घटना को अंजाम देकर रामगढ़ की ओर भाग रहे हैं.
सूचना के बाद रामगढ़ थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने दल बल के साथ अपराधियों का पीछा किया और एक अपराधी सुखमय मोदी पकड़ा गया जिसकी निशानदेही पर एक और अपराधी की गिरफ़्तारी हुई. इस लूट कांड में शामिल तीन में से दो अपराधी पुलिस की गिरफ्त में हैं जबकि एक अभी भी फरार है. पकड़े गए अपराधी के पास से एक अपाची बाइक , नगद रुपए, एक देशी कट्टा जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद हुआ है. दुमका एसपी अम्बर लकड़ा ने बताया कि फरार अपराधी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
रिपोर्ट : विजय तिवारी


















