Advertisement
Advertisement

Saharsa में भारी मात्रा में कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

सहरसा: बिहार की सहरसा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां पुलिस ने करीब ढाई सौ जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामला सहरसा के काशनगर थाना क्षेत्र के साम्हर बासा की है जहां अवैध हथियार और कारतूस की खरीद फरोख्त की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब ढाई सौ जिंदा कारतूस बरामद किया साथ ही कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान कैलाश मेहता के रूप में की गई है।

मामले की जानकारी देते हुए सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि काशनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां अवैध हथियार और कारतूस की खरीद फरोख्त की जाती है। मामले की सूचना पर एक टीम गठित की गई और टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने ढाई सौ कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि उसका एक भाई आर्मी में जवान है और वह उसे कारतूस उपलब्ध करवाता था। पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

18th Lok Sabha का पहला सत्र आज से, पीएम समेत सभी सांसद लेंगे शपथ

SAHARSA SAHARSA SAHARSA

SAHARSA

Commercial Advertisment

Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language...

 रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द Digital Sign Language System लगेगा। स्क्रीन पर डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य घोषणाओं...

Jharkhand Teacher Recruitment: माध्यमिक आचार्य के 102 सफल अभ्यर्थियों की डिग्री...

 झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा में सफल 102 अभ्यर्थियों की पीजी और बीएड डिग्री की जांच होगी। अंजलि यादव की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी...

Nisha Bhagat Death Case: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत पर...

 निशा भगत की मौत के मामले में पिता हांदु भगत की शिकायत पर पिठोरिया थाना में FIR दर्ज हुई है। थाना प्रभारी सतीश कुमार...