हंगामेदार रही फारबिसगंज नगर परिषद की बैठक

फारबिसगंज : फारबिसगंज में सरकार के अपर सचिव के आदेश के आलोक में सोमवार को नगर परिषद के सभागार में एक बैठक मुख्य पार्षद बीना देवी के अध्यक्षता में आयोजित की गई। गौरतलब है कि शहर में जलजमाव पर प्रभावी नियंत्रण और नागरिक सुविधा बहाल करने से संबंधित कार्रवाई को लेकर वार्ड पार्षदों के साथ यह बैठक आहुत की गई थी। जिसमें मुख्य पार्षद के अलावे उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, ईओ संदीप कुमार स्थाई समिति सदस्य मनोज सरदार, गणेश गुप्ता, मोहम्मद इस्लाम, रजनीश कुमार (नप कर्मी) सहित कई पार्षदों ने शिरकत की। जबकि कई वार्ड पार्षद इस बैठक में उपस्थित नहीं हुए। उक्त बैठक हंगामेदार रहा।

स्थाई समिति के सदस्य मोहम्मद इस्लाम ने शहर में जलजमाव को लेकर अब तक किए गए कार्यों का लेखा जोखा मांगा। उन्होंने भरी सभा में कहा कि जो भी खर्च सफाई के मद में हुआ है उसे अभी सार्वजनिक किया जाय नही तो वे अभी तुरंत इस बैठक का बहिष्कार करेंगे। हालांकि बैठक में मौजूद नगर परिषद के नाजीर आर्यन राय ने तुरंत लेखा जोखा प्रस्तुत करने का प्रयास जरूर किया लेकिन, उनके जवाब से इस्लाम संतुष्ट नहीं दिखे और बैठक से निकलने की धमकी देते रहे। मुख्य पार्षद के द्वारा अनुशासन का हवाला देकर मामले को शांत करवाया गया। जबकि स्थाई समिति सदस्य मनोज सरदार ने शहर के वार्ड-16 में मौजूद नाले के कारण बारिश के दिनों में लगभग पूरे छुआपट्टी में जलजमाव की समस्या पर ध्यान आकृष्ट करवाया।

उन्होंने कहा कि यहां मौजूद नाले के ऊपर लगे स्लैब को अगर हटा दिया जाए तो बारिश में जलजमाव से निजात मिल सकती है। बरसात के दौरान जल निकासी को लेकर वार्ड-22 के पार्षद नुमान अंसारी ने कुढेली मेन ड्रेन की सफाई को लेकर सवाल उठाया। जिसका जवाब देते हुए मुख्य पार्षद ने कहा कि मेन ड्रेन की सफाई लगभग हो चुकी है जबकि यहां मौजूद पाईप की सफाई जल्द करवाई जाएगी। वार्ड-2 के पार्षद हेमंत रजक ने नालों की सफाई के दौरान निकले मिट्टी को जल्द उठाव किए जाने को लेकर सवाल किया।

यह भी पढ़े : जाम में घंटों फंस कराहती रही गर्भवती महिला

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अमित कुमार की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...