फारबिसगंज के VIP वार्डों में जल निकासी की समस्या, लोग परेशान

फारबिसगंज : अररिया जिला के फारबिसगंज शहर को नगर पंचायत से नगर परिषद में परिणत हुए भले ही कई साल बीत गए पर यहां के हालात आज भी सिसकियां लेने को मजबूर है। हालांकि, अंदरखाने की माने तो मुख्य पार्षद और ईओ फारबिसगंज नगर परिषद के आपसी तालमेल में खींचतान से कहीं न कहीं फारबिसगंज शहर के विकास पर कुछ दिनों से ग्रहण सा लग गया है। यूं तो शहर के लगभग सभी वार्डों में नाला के साथ सड़क निर्माण की आवश्कता कहीं कम तो कहीं ज्यादा है। लेकिन आप को यह जानकर हैरानी होगी कि नगर परिषद फारबिसगंज को सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले वार्डों की टॉप सूची में शामिल एक वार्ड ऐसा भी है जहां आज तक नाला का निर्माण ही नही हुआ।

हम आपको सीमावर्ती शहर फारबिसगंज के प्रोफेसर कॉलोनी अवस्थित वार्ड-25 की तस्वीरें अपने कैमरे के माध्यम से दिखा रहे हैं। जी हां यह वहीं वार्ड है जहां से फारबिसगंज नगर परिषद को प्रॉपर्टी टैक्स सबसे ज्यादा जाता है बावजूद इसके इस वार्ड में एक अदद नाला का निर्माण भी आज तक नही हो पाया। प्रोफेसर कॉलोनी में हालात ये हैं कि दर्जनों लोगों को मौजूदा समय में भी पानी निकासी के लिए खुद के द्वारा बनाए गये सोखते का सहारा लेना पड़ता है।

फिलहाल एक दो दिनों से बारिश न होने के बावजूद यहां का रोड जलमग्न है। जिसके कारण यहां निवास कर रहे लोगों के साथ इस होकर आवागमन करने वालों को भारी परेशानियों से जुझना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या तो स्कूली बच्चों, बुजुर्गों के समक्ष दिख रही है। यहां के निवासी वार्ड पार्षद, नगर परिषद को ऐसी हालत के लिए कोस रहे हैं और अविलंब यहां के समस्या के समाधान के लिए आग्रह कर रहे हैं।

वहीं इस संदर्भ में जब फारबिसगंज नगर परिषद के मुख्य पार्षद बीना देवी से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि बोर्ड में प्रस्ताव लेकर विभाग को भेज दिया गया। फंड आने पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। फारबिसगंज के इन जगहों पर अभीतक जल निकासी की समस्या बने रहने का कारण जो भी हो इतना तो तय है कि शहर में लोगों को वो भी वीआईपी वार्डों में घरों से पानी निकासी के लिए एक अदद नाले के लिए भी तरसना पड़े तो यह अपने आप में बड़ा सवाल है।

अमित कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jio Core Mobile Subscribers: सितंबर में जियो ने जोड़े एयरटेल से...

Jio Core Mobile Subscribers: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग के बाद रिलायंस जियो के लिए टेलीकॉम सेक्टर से एक और सकारात्मक खबर सामने आई...

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...