Giridih : बाल-बाल बचा दूल्हा, अचानक चलती कार में लगी आग, फिर हुआ…

Giridih : गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी बैंक ऑफ इंडिया के समीप उस समय भागदौड़ मच गई जब एक चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कार धूं-धूं कर जलने लगी। हालांकि समय रहते कार सवार लोग बाहर निकल गए और अपनी जान बचा लिया।

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे लोग

मिली जानकारी के अनुसार लोग कार में सवार होकर शादी समारोह में जा रहे थे। दूल्हा भी उसी कार से जा रहा था। इसी दौरान अचानक कार से धुवां निकलने लगा। इसकी बू लगते ही कार में सवार लोग तुरंत  कार से बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ी घटना होते-होते टल गया।

ये भी पढ़ें- झारखंड के छात्रों के लिए खुशखबरी, JSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, इस दिन होगी CGL परीक्षा… 

यात्रियों के उतरने के बाद देखते ही देखते पूरा कार जलकर खाक हो गया। वहीं आगलगी की घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी संजय नायक दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। हालांकि अभी तक कार में आग लगने की सही कारण का पता नहीं चल पाया है।

 

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...