Moinul Haq Stadium बनेगा विश्व स्तरीय, करीब इतनी आएगी लागत

पटना: बिहार में क्रिकेट खेलने का शौक पलने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। अब राजधानी पटना में स्थित मुइनउल हक़ स्टेडियम विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। मामले में जानकारी देते हुए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने एक प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने स्टेडियम को बीसीसीआई को सौंपने की सहमति दे दी है। राज्य सरकार की सहमति के बाद अब बीसीसीआई ने स्टेडियम को विश्वस्तरीय बनाने का निर्णय लिया है। स्टेडियम के निर्माण में करीब 350 करोड़ से 550 करोड़ रूपये खर्च किये जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मोइनउल हक़ स्टेडियम में एक विश्व स्तरीय मैदान के साथ पांच सितारा सुविधा युक्त आवासीय परिसर, क्लब हाउस सहित अन्य सुविधाएं होंगी। इसके साथ ही बीसीसीआई का इंडोर स्टेडियम भी मोइनउल हक़ स्टेडियम में ही बनाया जाएगा जिसमें आधुनिक जिम, स्वीमिंग पूल इत्यादि होगा।

बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि मोइनउल हक़ स्टेडियम को क्रिकेट संघ को सौंपने के सैद्धांतिक सहमति के बाद राज्य सरकार ने बीसीसीआई से स्थानीय स्तर पर बीसीसीआई के संबद्ध इकाई की जानकारी मांगी थी। जिसके जवाब में बीसीसीआई के मानद सचिव जय शाह ने पत्र लिख कर जानकारी दी है कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन, पाटलिपुत्र कॉलोनी बीसीसीसीआई का अधिकृत इकाई है।

यह भी पढ़ें- Secunderabad जाने निकला था अब तक नहीं पहुंचा, भटक रही गली गली

https://youtube.com/22scope

Moinul Haq Stadium Moinul Haq Stadium Moinul Haq Stadium

Moinul Haq Stadium Moinul Haq Stadium

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...

JPSC News: तीन महीने से खाली अध्यक्ष और सदस्यों के पद,...

झारखंड में JPSC अध्यक्ष और सदस्यों के पद तीन महीने से खाली हैं। नौ परीक्षाएं स्थगित, 21 परीक्षाएं रद्द और विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति...

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...