Ranchi Cyber Fraud: ट्रेडिंग निवेश और KYC Update के नाम पर लाखों की ठगी

 रांची में साइबर अपराधियों ने ट्रेडिंग निवेश और केवाईसी अपडेट के नाम पर तीन लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। पुलिस ने साइबर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


Ranchi Cyber Fraud रांची: झारखंड की राजधानी रांची में साइबर अपराधियों द्वारा ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अलग-अलग मामलों में साइबर ठगों ने ट्रेडिंग निवेश और केवाईसी अपडेट के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। इन मामलों में पीड़ितों ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Ranchi Cyber Fraud:ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 2.45 लाख की ठगी

बुंडु थाना क्षेत्र के बालडिंग गांव निवासी शशिकांत महतो से साइबर अपराधियों ने ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम पर 2.45 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित के अनुसार उन्हें टेलीग्राम और व्हाट्सऐप के माध्यम से एक लिंक भेजा गया, जिसके जरिए उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया।


Key Highlights

  • ट्रेडिंग निवेश के नाम पर बुंडु निवासी से 2.45 लाख की ठगी

  • केवाईसी अपडेट के नाम पर युवक से 1.19 लाख रुपये निकाले

  • एक्सिस बैंक अधिकारी बनकर कॉल कर की गई ठगी

  • एक अन्य मामले में खाते से 99 हजार रुपये की निकासी

  • साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू


जब उन्होंने अपने पैसे निकालने की कोशिश की तो ठगों ने बताया कि उनका सिविल स्कोर खराब हो गया है। इसे ठीक करने के नाम पर पहले 96 हजार रुपये जमा करने को कहा गया और कहा गया कि इसके बाद बोनस के साथ पूरी राशि निकाल दी जाएगी।

Ranchi Cyber Fraud: केवाईसी अपडेट के नाम पर 1.19 लाख रुपये की ठगी

एक अन्य मामले में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मंदिर के पास रहने वाले तनिष्क अग्रवाल से साइबर अपराधियों ने केवाईसी अपडेट के नाम पर 1.19 लाख रुपये ठग लिए।

साइबर ठग ने खुद को एक्सिस बैंक का अधिकारी बताकर कॉल किया और केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर बैंक से जुड़ी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद तीन अलग-अलग लेनदेन में खाते से कुल 1.19 लाख रुपये निकाल लिए गए।

Ranchi Cyber Fraud:एक अन्य खाते से 99 हजार रुपये की निकासी

इसी तरह हरमू के विद्यानगर निवासी मनोज कुमार मिश्रा के बैंक खाते से भी साइबर अपराधियों ने 99 हजार रुपये की निकासी कर ली।

घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद पीड़ितों ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से ऑनलाइन निवेश और केवाईसी अपडेट जैसे मामलों में सतर्क रहने की अपील की है।

Chas Gambling Den Raid : चास में जुआ अड्डे पर पुलिस...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...