पुलिस ने विभिन्न मामलों में 7 लोगों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा घाट क्षेत्र स्थित अवधेश्वर सिंह के घर में घुसकर लूट और धमकी देने के मामले में ग्रामीणों के सहयोग से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी हुई रकम 5500 रुपया, एक चाकू और तीन मोटरसाइकिल बरामद किया है।

वहीं दूसरे अन्य मामले में नगर थाना क्षेत्र के नारायणी लॉजिस्टिक्स के गोदाम में हुई चोरी की घटना का सीसीटीवी सर्विलेंस के माध्यम से मुजफ्फरपुर पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्वेदन कर दिया है। इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है इनके पास से 23 बंडल कपड़ा का गठरी, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल, एक ताला और एक शटर हैंडल बरामद किया गया है।

पूरे मामले पर मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र में हुई लूट और धमकी मामले में चार अपराधियों में से एक अपराधी अरुण और विशाल पांडे हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त रहा है। वहीं नगर थाना क्षेत्र में गिरफ्तार तीन चोर में विकास राम का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

यह भी पढ़े : किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के 75वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे विजय सिन्हा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope 

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...