रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अंबुज नाथ की अदालत में नेशनल गेम्स घोटाले में अभियुक्त हीरालाल दास की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने हीरालाल दास को जमानत दे दी. हाईकोर्ट ने उन्हें 50-50 हजार रुपये के दो निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया. हीरा लाल दास 7 जुलाई 2021 से जेल में बंद है. सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से कहा गया था कि इस मामले में टेंडर कमेटी के चेयरमैन आरके आनंद सहित अन्य आरोपियों को जमानत मिल चुकी है. इसलिए उन्हें भी जमानत दी जाए इसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी.
रिपोर्ट- प्रोजेश


















