बरकट्ठा में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने किशोर पर चलाया डंडा, हुआ लहूलुहान

बरकट्ठा. थाना पुलिस की पिटाई से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को बरकट्ठा थाना के सामने पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। वाहन जांच के दौरान बरकट्ठा बाजार की ओर से आ रहे बाइक सवार को पुलिस के एक जवान ने डंडा दिखाकर रुकने का इशारा किया।

बाइक सवार बरकट्ठा अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी राकेश कुमार के 14 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार की गाड़ी को रोकते-रोकते उनके उपर डंडे से प्रहार कर दिया गया। इससे मोनू कुमार का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। मोनू कुमार ने बताया कि वह बाजार से अस्पताल जा रहा था। पीछे से एक वाहन तेज गति से आ रहा था। पुलिस के जवान ने एकाएक मुझे रुकने का इशारा किया।

उन्होंने बताया कि पीछे से आ रही गाड़ी को देखते हुए बाइक थोड़ा आगे बढ़ाकर रोक रहा था, तभी पुलिस ने डंडा चला दिया। घटना के बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीण थाना पहुंचकर इसकी शिकायत थाना प्रभारी राजेश कुमार भोक्ता से की। थाना प्रभारी ने मामले को लेकर बरकट्ठा में तैनात बाहर से प्रतिनियुक्त जवान को इसके लिए फटकार लगाई। साथ ही परिजनों से इस घटना के लिए खेद प्रकट करते हुए मामला शांत कराया।

पीयूष पाण्डेय की रिपोर्ट

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...