केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात

रांची. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी रांची पहुंची हुई है। इस दौरान आज उन्होंने राजभवन में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। इसकी जानकीर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

अन्नपूर्णा देवी राज्यपाल से मिलीं

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की है। साथ ही पोस्ट में लिखा है, ‘झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री सीपी राधाकृष्णन जी से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की।’

बता दें कि सांसद अन्नपूर्णा देवी को हाल ही में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी केंद्र की एनडीए सरकर में महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है। वह इस सरकार में दो महिला कैबिनेट मंत्रियों में से एक हैं। वे झारखंड के कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से चुनी गईं। वे 2021 में मोदी सरकार में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री बनायी गयी थी।

दो बार की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के उम्मीदवार को 3.77 लाख वोटों के अंतर से हराया था, जो राज्य में पार्टी के जीतने वाले उम्मीदवारों में सबसे अधिक है। उनकी राजनीतिक यात्रा 1998 में उनके पति राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक रमेश यादव की मृत्यु के बाद शुरू हुई।

उसी वर्ष उन्होंने उपचुनाव जीता और बिहार विधान सभा की सदस्य बनीं। झारखंड के दुमका क्षेत्र में एक बंगाली भाषी परिवार में जन्मी अन्नपूर्णा देवी ने रांची विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने अविभाजित बिहार की राजद सरकार में खान और भूविज्ञान राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया है।

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...