रांची : सुभाष चांद ने झारखंड हाई कोर्ट के नए जज के रुप में शपथ लिए. इलाहाबाद हाई कोर्ट से आए जस्टिस सुभाष चांद को चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन ने शपथ दिलाई. जस्टिस सुभाष चांद का इलाहाबाद हाई कोर्ट से 11 अक्टूबर को झारखंड हाई कोर्ट तबादला कर दिया गया. जस्टिस सुभाष के योगदान देने के बाद झारखंड हाई कोर्ट में जजों की संख्या 20 हो गई, जबकि यहां स्वीकृत पद 25 हैं. जज सुभाष चांद का जन्म एक जनवरी 1963 को हुआ है. 16 सितंबर 2020 को इलाहाबाद हाई कोर्ट में एडिशनल जज के रूप में शपथ ली थी. वर्ष 1988 में लॉ में स्नातकोत्तर किया है. 1989 से मई 2001 तक हरिद्वार जिला न्यायालय सिविल साइड में प्रैक्टिस की. 23 मई 2001 को उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में नियुक्त किए गए. 4 जनवरी 2012 को इन्होंने उच्च न्यायिक सेवा में योगदान दिया. वर्ष 2016 में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में प्रोन्नति मिली.
रिपोर्ट : प्रोजेश


















