Breaking : बिहार में एक और पुल ध्वस्त

पटना : बिहार में पुराने पुल गिरने का सिलसिला जारी है। राज्य में करीब हर दिन एक न एक पुल गिरने की खबरें आ रही है।  इस बार पूर्वी चंपारण के मधुबन प्रखंड के लोहार्गवा गांव में दो लाख रुपए की लागत से बना आरसीसी पुलिया भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है 14 में वित्त आयोग के अनुशंसा पर 2019 में दो लाख की लागत से इस पुलिया का निर्माण कराया गया था लेकिन महज कुछ ही घंटे की बारिश ने इस भ्रष्टाचार से बनी पुलिया को तोड़ दिया है। घटना नरकटिया विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत बन रहे पीसीसी सड़क पूल का है।

वहीं इस पुलिया के ध्वस्त जाने से लगभग 500 से ज्यादा की आबादी सीधे तौर पर प्रभावित हुई है। वहीं अनुसूचित जाति और अति पिछले समाज के लोगों के टोल के बीच का संपर्क भी टूट गया है। वहीं लोहार गांव के लोगों ने कहा कि इस पुलिया के टूट जाने से हम सभी काफी परेशान हैं। पुलिया टूट जाने से एक व्यक्ति की हाथ भी टूट गई। वहीं अगर पुल निर्माण नहीं हो पाया तो आने वाले बरसात के मौसम में हम सभी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

बता दें कि 𝟏𝟖 जून से लेकर अभी तक 𝟏𝟐 पुल ध्वस्त हो चुके हैं। इसको लेकर बिहार की सियासत गरम है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार की डबल इंजन सरकार, सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर हमलावर हैं। विपक्ष का कहना है कि यह सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार साबित हो रही है।

यह भी पढ़े : तेजस्वी का डबल इंजन सरकार पर हमला, कहा- अभी तक 12 पुल ध्वस्त हुए दोनों एकदम खामोश

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट 

 

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...