पत्रकार आकाश भार्गव के परिजनों से मिले मंत्री मिथिलेश ठाकुर

रांची : पिछले दिनों दिल्ली के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती पत्रकार आकाश भार्गव का निधन हो गया था, मंगलवार को पीड़ित परिवार को मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मुलाकात की. पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है. इस स्तंभ के संरक्षक यानी पत्रकार का जीवन चुनौतियों से भरा होता है. खुद कष्ट सहकर समाज कल्याण में प्राण न्योछावर करना पत्रकारों की पहचान है. हाल ही में एक निजी चैनल में कार्यरत पत्रकार आकाश भार्गव ने जिंदगी से जंग लड़ते लड़ते अपनी जान गंवा दी. राज्य के मंत्री मिथिलेश ठाकुर मंगलवार को उनके आवास पहुंचे. वहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में उनके परिवार वालों को लेकर संवेदना प्रकट की. साथ ही परिवार को मदद की राशि भी प्रदान की.

इस कोरोनाकाल में समाज के लिए खड़े रहने वाले कई पत्रकारों ने अपनी जान गवाई लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि राज्य सरकार की ओर से ना तो उन्हें फ्रंट वारियर्स घोषित किया गया और ना ही उन्हें कोई आर्थिक मदद मिली.

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार का...

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में बिहार के 17 वर्षीय किशोर को...

महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बिहार की...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी पर पटना स्थित लोकसेवक आवास में हवन-पूजन और कन्या पूजन किया। मां दुर्गा से प्रदेश की सुख-शांति...

JTET Exam 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए हर जिले...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर हर जिले में कंट्रोल रूम और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी होंगे। डीसी परीक्षा नियंत्रक होंगे। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...