Ranchi : झारखंड की राजनीति से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दीपिका पांडेय सिंह हेमंत सरकार में बनने जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने जा रही है। दीपिका सिंह कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की जगह लेने वाली है।
इरफान अंसारी और बैद्यनाथ राम बनेंगे मंत्री
जानकारी के मुताबिक दीपिका पांडेय के साथ-साथ जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी और बालूमाथ विधायक बैद्यनाथ राम के भी शपथ लेने की पूरी आशंका है। हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि इसके संकेत पहले ही मिल गए थे कि नई हेमंत सरकार में कुछ फेरबदल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Sudesh Mahto का बड़ा बयान-चंपई दा के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव…
जानकारी के लिए बता दें कि आलमगीर आलम के जगह पर इरफान अंसारी को मंत्री बनाया जा रहा है। वहीं पिछली बार विधायक लिस्ट में नाम होने के बाद भी मंत्री बनते-बनते रह गए बैद्यनाथ राम को भी इस बार मौका मिलने की पूरी संभावना है। अगर ऐसा होता है तो करीब 23 साल बाद झारखंड में 12 वां मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे हैं।



















