गिरिडीह में अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ सीसीएल और पुलिस ने चलाया अभियान

गिरिडीह. जिले में कोयला के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस और सीसीएल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कई अवैध खंतो की डोजरिंग की। इस दौरान मुफ्फसिल थाना पुलिस और सीसीएल के सिक्यूरिटी प्रभारी ने बनियाडीह के इलाकों में कोयला तस्करों द्वारा कोयला चोरी करने के लिए बनाए गए करीब 20 से अधिक खंतो की डोजरिंग किया गया।

गिरिडीह में अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई

बनियाडीह के बाद सीसीएल के ही ओपेनकॉस्ट कोयला खदान के समीप भी दर्जनभर से अधिक खंतो पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान इन खंतो के भीतर से आवाज आने के दौरान कोयला चोरों को बाहर निकलने का निर्देश दिया गया।

वहीं कोयला चोर गुफानुमा खंतो के दूसरे छोर से फरार हो गए। इसके बाद इन खंतो को डोजरिंग की गयी। कोयले के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान ने कोयला तस्करों और उसके सिडिकेंट को हाल के दिनों में बड़ी आर्थिक चोट दिया है।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...