Hazaribagh : अवैध कोयला उत्खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 अवैध कोयला उत्खनन मुहाने को किया डोजरिंग…

Hazaribagh : हजारीबाग में अवैध कोयला का उत्खनन कोई नई बात नहीं है। स्थानीय लोग अपनी जान जोखिम में डालकर कोयला चोरी कर रहे हैं। इसी बीच आज वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 ऐसे अवैध कोयला उत्खनन करने वाले मुहाने को डोजरिंग किया है।

Hazaribagh : ईंट भट्ठे संचालकों तक पहुंचता है अवैध कोयला

हजारीबाग के कई ऐसे इलाके हैं जहां अवैध कोयला का उत्खनन हो रहा है। इस कोयले को जिले में ही चल रहे कई फैक्ट्री और बोरे में घर तक सप्लाई किया जाता है। ईंट भट्ठे संचालक भी ग्रामीणों को कोयला गिरने के साथ ही पेमेंट कर देते हैं। उन्हें कोयला उपलब्ध कराने के लिए एडवांस में पैसा भी दिया जाता है। इस लालच में बड़कागांव के कई इलाकों में अवैध कोयला का उत्खनन हो रहा है। जहां छोटे से मुहाने बना कर ग्रामीण खदान के अंदर प्रवेश करते हैं और कोयला निकालते हैं।

ये भी पढ़ें- Garhwa Murder : लोहे के पाइप से पीटकर छोटू रंगसाज की हत्या, तीन गंभीर… 

यही नहीं जब अंदर पानी भर आता है तो अंदर से पानी निकालने के लिए पंप का भी उपयोग किया जाता है। ग्रामीण अपनी जान को जोखिम में डालकर अवैध उत्खनन का काम कई इलाकों में चल रहा है। जब इसकी सूचना वन विभाग को मिली तो वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए लगभग 32 कोयला उत्खनन करने वाले अवैध माइंस के मुहाने में डोजरिंग किया है। इस दौरान कई सामान भी वन विभाग ने बरामद किया है।

स्थानीय स्तर से लेकर छोटे मोटे फैक्ट्री तक पहुंचता था अवैध कोयला

ग्रामीण ट्रैक्टर के जरिए कोयला स्थानीय स्तर से छोटे मोटे फैक्ट्री तक पहुंचाने का काम करते हैं। प्राय जंगल के ही रास्ते का उपयोग किया जाता है। रास्ता बनाने के लिए कई पेड़ भी काट दिए जाते है। वन विभाग के पदाधिकारी बताते हैं कि पिछले दिनों जब इसकी सूचना मिली तो योजना बाद तरीके से काम किया गया तब यह सफलता मिली है।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Crime : ओड़िशा से बंगाल जा रही बस से भारी मात्रा में गांजा बरामद, एक गिरफ्तार… 

जहां एक ओर जिला प्रशासन अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई करने का बात करती है और टास्क फोर्स का गठन किया गया है तो वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में धड़ल्ले से कोयला चोरी हो रहा है। सिर्फ बड़कागांव में 500 से अधिक ईंटा भट्ठा चल रहा है। जहां चोरी का कोयला सप्लाई की जा रही है। इसकी कोई भी सूद लेने वाला नहीं है।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट—

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...