Advertisment

छिन गया चाचा का बंगला और दफ्तर, भतीजा को हुआ अलॉट

पटना : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को एक और बड़ा झटका लगा है। जी हां पशुपति पारस का बंगला और दफ्तर उनसे वापस लेकर उनके भतीजे व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को दे दिया गया है। राष्ट्रीय लोजपा का दफ्तर अब चिराग पासवान को मिल गया है। पशुपति पारस इस बंगले में पार्टी का दफ्तर भी चलाते थे। स्व. रामविलास पासवान भी इसी दफ्तर से पार्टी चलाते थे।

चिराग को मिला राष्ट्रीय लोजपा का दफ्तर

आपको बता दें कि इससे पहले बीते 13 जून को ही बिहार भवन निर्माण विभाग ने नोटिस भेजकर रालोजपा कार्यालय का आवंटन रद्द कर दिया था। बताया गया था कि पार्टी द्वारा टैक्स का भुगतान नहीं किया गया है। विभाग ने अधिकारिक रूप से अधिसूचना जारी कर पार्टी को इसकी सूचना दी थी। अब बंगले का जाना पशुपति पारस के लिए बड़ा झटका है। भवन निर्माण विभाग ने अब बंगला और दफ्तर चिराग पासवान को आवंटित कर दिया है, जो पार्टी में टूट के बाद पशुपति पारस को मिल गया था।

दरअसल, भवन निर्माण विभाग ने जो पत्र जारी किया है उसमें कहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष ने चार जुलाई 2024 को पार्टी कार्यालय के लिए आवास मुहैया कराने का अनुरोध किया था। विभाग ने जारी पत्र में ये भी कहा है कि लोजपा (रामविलास) को तीन महीने के अंदर भारत निर्वाचन आयोग से मिले राज्यस्तरीय दल के मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टी का पत्र भवन निर्माण विभाग को सौंपे वरना आवंटन भवन स्वतः रद्द समझा जाएगा।

Pashupati Chirag 1 22Scope News

पशुपति पारस की मुश्किलें कम नहीं

बता दें कि भतीजे चिराग पासवान से बगावत करके अपनी अलग पार्टी बनाने वाले पशुपति कुमार पारस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, पहले बीजेपी ने टिकट से बेदखल किया और अब बिहार सरकार के भवन विभाग ने उनसे बंगला भी छीन लिया। हालांकि ये बंगला रामविलास पासवान की लोजपा को ही सबसे पहले मिला था, जिसे उनकी मृत्यु के बाद उनके भाई ने अपनी नई पार्टी के नाम करा लिया था।

यह भी पढ़े : केंद्रीय मंत्री बनने के बाद चिराग ने CM नीतीश से की मुलाकात

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...