Advertisment

सांसद पर FIR के विरोध में निर्वाचन पदाधिकारी के पास पहुंची बीजेपी

रांची : प्रदेश भाजपा के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार से कार्यालय में मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा जिसमे देवघर उपायुक्त के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा सांसद निशिकांत दुबे पर दुर्भावना से प्रेरित होकर एक दिन में 5 एफआईआर किये जाने का विरोध दर्ज कराया.

प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि देवघर ज़िला प्रशासन राज्य के सत्ताधारी गठबंधन दलों के फ्रंटलाइन वर्कर की तरह काम कर रहा है. डॉ वर्मा ने कहा कि देवघर ज़िला प्रशासन की सांसद के खिलाफ की गई कार्रवाई दुर्भावना से प्रेरित है.

उन्होंने कहा कि आज न कोई आचारसंहिता लागू है न कोई चुनाव हो रहा, फिर भी महीनों पुराने ट्वीट को आधार बनाकर एफआईआर कराना एक चुने हुए जन प्रतिनिधि को जानबूझकर परेशान और अपमानित करने की मानसिकता को दर्शाता है.

उन्होंने कहा कि आज देवघर में वही पदाधिकारी उपायुक्त है जिसके खिलाफ चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए उन्हें चुनाव कार्य से मुक्त किया था.

उन्होंने कहा कि जिस संदर्भ में आज महीनों बाद एफआईआर दर्ज कराया जा रहा है उसका निष्पादन चुनाव आयोग ने पहले ही कर दिया है,फिर उसपर कार्रवाई कराना दुर्भावना से प्रेरित है. उन्होंने कहा कि देवघर ज़िला प्रशासन की दुर्भावनापूर्ण ऐसी कार्रवाई की प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कड़ा विरोध करती है तथा राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से अनुरोध करती है कि इस मामले को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा करें.

रिपोर्ट : मदन सिंह

शिवहर सांसद के घर पर चालक ने की सेंधमारी,लाखों की चोरी पर प्राथमिकी

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

गयाजी : गयाजी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के कुजेशर पंचायत स्थित कसाई टोला में 35 वर्षीय दिव्यांग युवक राजदेव भारती की संदिग्ध परिस्थितियों...

L Khyangte CID Inquiry: JPSC घोटाले में बड़ा अपडेट! दूसरे दिन...

L Khyangte CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने पूर्व चेयरमैन एल....

पटना में UEM जयपुर व कोलकाता का Connectech-2026 सफल आयोजन

पटना : यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM) जयपुर एवं कोलकाता की ओर से आज यानी बुधवार को पटना के विद्यापति भवन में Connectech-2026...