मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल, थानाध्यक्ष की हालत गंभीर

74
मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल, थानाध्यक्ष की हालत गंभीर
मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल, थानाध्यक्ष की हालत गंभीर
Advertisment

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस हमले में थानाध्यक्ष सूर्यवीर गुप्ता समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार गांव में किसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो रही थी। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही थी।

Advertisment

एक पक्ष उग्र हो गया और अचानक पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया

इसी दौरान एक पक्ष उग्र हो गया और अचानक पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। हमले में थानाध्यक्ष सूर्यवीर गुप्ता, एसआई अजय खरवार, दारोगा पुष्प कुमारी और एक महिला सिपाही घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में थानाध्यक्ष सूर्यवीर गुप्ता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य तीन पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है।

Aur Police Injured 1 22Scope News

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में छापेमारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Aur Police Injured 2 22Scope News

यह भी पढ़े : बाउंड्री विवाद ने लिया खूनी मोड़, 10 राउंड फायरिंग से दहला कंकौल गांव, कई लोग घायल

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

Advertisement