Nalanda में सड़क का जमीन काटने का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया हंगामा

नालंदा: नालंदा में हिलसा प्रखंड के गांव के लोगों ने सड़क के बगल के खेत के मालिक पर सड़क काटने का आरोप लगा कर प्रदर्शन किया। खेत मालिकों ने कहा कि यह उनकी रैयती जमीन है और सड़क को नहीं काटा है बल्कि सड़क किनारे कचरे को हटाया गया है। सड़क काटने का आरोप गलत है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि परवलपुर से लढ़ुआरी होते हुए हिलसा जो सड़क जाती है उस पर एक तरफ नाला निर्माण किया जाता है तो दूसरी तरफ खेत है। खेत के मालिक ने जेसीबी मशीन से जबरन सड़क की मिट्टी काट दी है जिसकी वजह से सड़क संकरी हो गई है।

इससे सड़क पर चलने वाले वाहनों का दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को मामले की सूचना दी है, और सड़क किनारे मिट्टी भरवाने की मांग की। मामले में जमीन के मालिकों न कहा कि उन्होंने अपनी रैयती जमीन को साफ किया है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के समय उनकी ढाई फ़ीट जमीन सड़क में गई है। सड़क के किनारे खेतों में कचरा जमा हो गया था जिसे उन्होंने साफ करवाया है। जमीन मालिकों ने भी प्रशासन से जमीन की मापी करवाने की बात कही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- बिहार पर BJP की खास नजर, बिहार भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे राजनाथ सिंह

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Nalanda Nalanda

Nalanda

Saffrn

Trending News

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...

Saraikela में जंगली हाथी का आतंक, स्कूल समेत कई घरों को...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले के चांडिल ब्लॉक में बिद्री, रांगाडीह और पुरानडीह गांवों में एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाई, जिससे लोगों में...

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...

Bihar News: बिहार में Green Energy को बढ़ावा, पश्चिम चंपारण में...

 बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में ₹120.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित होगा। परियोजना से 370 रोजगार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img