जमीन देने के नाम पर जमीन मालिक ने 2 लोगों को ठगा

गया : बिहार के गया जिले में जमीन देने के नाम पर जमीन मालिक ने दो लोगों से रुपया ठगा। पीड़ित पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा हैं। यह मामला गया जिले मेडिकल थाना क्षेत्र की कलेर की है। वहीं पीड़ित नीरज यादव ने बताया कि हम जमीन मालिक सत्येंद्र प्रकाश और राकेश कुमार रंजन को 18 लाख रुपया देकर जमीन खरीदा था। जमीन खरीदने के बाद जब हम दाखिल खारीज के लिए गए तो हमें बताया गया कि जिस जमीन को हम रजिस्ट्री करवाए है, वो मेरा जमीन नहीं है। हम तीन डिसमिल जमीन रजिस्ट्री करवाए और ये जमीन दो डिसमिल है और खाता नंबर और प्लॉट नंबर भी गलत है। जिस जमीन के नाम पर रजिस्ट्री किया है वो जमीन नहीं है। जाली कागजात बनाकर हमें रजिस्ट्री कर दिया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि मैनेजर राकेश रंजन को पूरा पैसा देकर जमीन लिया था और हमे धोखा देकर 18 लाख रुपया ठग लिया। जब हम राकेश रंजन से अपना पैसा मांग रहे है तो राकेश रंजन के द्वारा हमें दो साल से धोखा दे रहा और पैसा नहीं दे रहा है। हम लाचार होकर मेडिकल थाना में एक लिखित आवेदन देकर शिकायत की है। लेकिन शिकायत करने के बाद भी थाना के पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। थाना के पुलिस के द्वारा और हमने ही कहा जा रहा है कि समझौता कर लो। उन्होंने यह भी बताया कि जमीन मालिक सत्येंद्र प्रकाश गया जिले के अनुग्रह पूरी कालोनी का रहे वाला है और जमीन के मैनेजर राकेश कुमार रंजन नावाडीह हंटरगंज जिला चतरा का रहने वाला है।

वहीं दूसरा पीड़ित निरंजन कुमार ने बताया कि राकेश कुमार रंजन को 18 लाख रुपया जमीन खरीदने के लिए थे। जिसमें आठ लाख रुपया एकाउंट मे दिए थे और 10 लाख रुपये कैस दिए थे। जिस जमीन का खाता नंबर-56 और प्लॉट नंबर-576 है। उस जमीन के नाम पर राकेश कुमार रंजन ने हमसे 18 लाख रुपया ठग लिया है और मेरा पैसा भी नहीं नहीं दे रहा है और उल्टा हमें धमकी भी दे रहा है। उन्होंने बताया कि एक जमीन पर हम दोनों से पैसा ठगने का काम किया है। इस मामले पर मेडिकल थाना में आवेदन दिए हैं लेकिन अभी तक पुलिस प्रशासन के द्वारा कोई करवाई नहीं की गई है। इसलिए हम पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे है, मुझे इंसाफ मिले।

यह भी पढ़े : चोरों ने चुरा ली बाइक, CCTV में कैद हुई वारदात

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...