Advertisment

कांग्रेस-आरजेडी में जारी घामासान के बीच डैमेज कंट्रोल में जुटे लालू-सोनिया

पटना : बिहार में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बीच मचे घमासान को रोकने की कवायद शुरू हो गई है. इस मसले को लेकर कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और राजद प्रमुख लालू यादव की बातचीत हुई है. खुद लालू यादव और तेजस्वी यादव ने इसकी पुष्टि की है. लालू यादव ने कहा कि सोनिया गांधी से बातचीत में बैठक करने की सहमति बनी है. इस बातचीत के बाद तेजस्वी यादव के सुर भी बदले नजर आये. उन्होनें कहा कि दोनों पार्टियां काफी पहले से साथ है. लेकिन जब उनसे ये पूछा गया कि कांग्रेस ने तो अलग चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है, तो उन्होने जवाब देने की बजाए सवाल को टाल कर निकल लिए.

lau 2 22Scope News

गौरतलब है कि बिहार में तारापुर और कुशेश्वर स्थान विधान सभा उपचुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और आरजेडी में सीधा टकराव शुरू हुआ. इसके बाद कांग्रेस भी ताल ठोंककर मैदान में उतर गई. इतना ही नहीं कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने अगामी लोकसभा चुनाव भी अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया. इसको लेकर लालू यादव ने कांग्रेस प्रभारी को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया जिसने आग में घी डालने का काम किया. अब ऐसा लगता है कि दोनों पार्टियों को इससे होने वाले नुकसान का एहसास हो रहा है. लिहाजा डैमेज कंट्रोल की कोशिश शुरू हो गई है.

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...