Road Accident : तोपचांची में रफ्तार का कहर, बच्ची सहित तीन की मौत, कई घायल

Dhanbad : धनबाद के बाघमारा में तोपचांची थाना क्षेत्र जीटी रोड में रफ्तार की कहर देखने को मिला है। भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में दो महिला सहित एक 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है वहीं घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- Breaking : भाई बना हैवान, भाई और भाभी को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट, ये था कारण… 

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोपचांची में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने SNMMCH अस्पताल धनबाद रेफर कर दिया है जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वही घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जमा हो गई है।

Road Accident : सड़क किनारे बच्ची को पानी पिलाते वक्त अनियंत्रित बोलेरो ने मारी टक्कर

घटना के बारे में स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मदैयडीह सड़क किनारे बाइक सवार व्यक्ति अपनी बच्ची को पानी पिला रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सहित व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दिया और बोलेरो खेत में दूर जाकर गिरा।

ये भी पढ़ें- Bokaro : और बीच सड़क पर ही बैठ गई महिलाएं, करने लगी ये मांग… 

बाइक में सवार महिला और बच्ची की घटना स्थल पर मौत हो गई। वही बोलेरो वाहन में बैठी महिला की भी मौत हो गई। आधा दर्जन लोग घटना में घायल हो गए हैं। घटना में बाइक और बोलेरो दोनों के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना के बाद आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...