हजारीबाग : हजारीबाग नगर निगम अंतर्गत वार्ड-14 में जिला कल्याण विभाग से एससी-एसटी छात्र के लिए बनाये गए अम्बेडकर छात्रावास में बिजली और पानी नहीं है. इसको लेकर छात्रों को काफी समस्या हो रही है. जिसको लेकर अम्बेडकर छात्रावास के छात्र बुधवार को निगम के मेयर से मुलाकात की, और अपनी समस्याओं को रखा.
मेयर रोशनी तिर्की ने अश्वासन दिया कि जल्द ही आपकी समस्याओं का समाधान हो जायेगा. मौके पर छात्रों ने बताया कि हमलोग पानी चापाकल से पीते हैं, परंतु कुछ दिनों से उसमें कीड़े और केचुए निकल रहा है, जिसकी शिकायत हमलोगों ने मेयर से की है, और स्वच्छ पानी की व्यवस्था करने की मांग की है.
रिपोर्ट : आशिष सिन्हा


















