Advertisment

Train से ट्रेनी बीडीओ का अपहरण, जा रहे थे गया

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां एक ट्रेनी बीडीओ का अपहरण ट्रेन से हो गया। मामला पटना के खुसरुपुर रेलवे स्टेशन की है जहां बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के अंबा गांव निवासी दीपक कुमार पाठक का अपहरण अपराधियों ने कर लिया। बताया जाता है कि दीपक कोसी एक्सप्रेस से गया में ट्रेनिंग करने के लिए निकले थे तभी खुसरुपुर में अपराधियों ने उनका ट्रेन से ही अपहरण कर लिया।

मामले में परिजनों ने बताया कि ट्रेन में जब अपराधियों ने उनका अपहरण करने की कोशिश की तो वे ट्रेन से उतर कर खेतों की तरफ भागने लगे और इसी दौरान परिजनों को फोन कर सूचना दी और फिर उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिजन खुसरुपुर रेलवे स्टेशन पहुंच कर जीआरपी को मामले की सूचना दी जिसके बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने बताया कि दीपक शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। फ़िलहाल वे बेगूसराय के छौराही प्रखंड में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। बीपीएससी से वे आरडीओ के लिए चयनित हुए और ट्रेनिंग के लिए गया जा रहे थे।

यह भी पढ़ें- Buxar में ट्रक ने युवक को कुचला, मौत के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

https://youtube.com/22scope

Train Train Train

Train

‘PK’ के खिलाफ थाने पहुंचे नीरज कुमार, दर्ज कराया FIR

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान से ठीक पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर सीट से...

Bihar Sports News: हॉकी स्टार सावन कुमार को खेल मंत्री ने...

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अंडर 18 हॉकी एशिया कप के स्टार गोलकीपर सावन कुमार को सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि...

Bihar News: घायल BDO से मिले मंत्री श्रवण कुमार, अस्पताल पहुंचकर...

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सारण जिले के दो घायल बीडीओ से पटना के अस्पतालों में मुलाकात की। दोनों अधिकारी 25...