सामूहिक दुष्कर्म मामले का खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

भागलपुर : 13 जुलाई को भागलपुर पुलिस को एक नाबालिग लड़की के साथ हवाई अड्डा मैदान में कुछ अज्ञात लड़कों के द्वारा दुष्कर्म किए जाने एवं पीड़िता के मित्र के साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिए जाने के मामला से संबंधित तिलकामांझी थाना में शिकायत दर्ज की गई। महिला थानाध्यक्ष एवं तिलकामांझी थाना के महिला पदाधिकारी के समक्ष पीड़िता का बयान लिया गया जिसकी वीडियोग्राफी कराई गई। तदुपरांत नियमानुसार चिकित्सीय जांच कराई गई, पीड़िता से पूछताछ में घटना 11 जुलाई के संध्या सात बजे से नौ बजे के बीच का बताया गया है।

पीड़िता के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ की गई। उक्त मामले में एसएसपी आनंद कुमार के निर्देशन, एसपी राज, नगर के निगरानी पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। उक्त एसआईटी के द्वारा एफएसएल की टीम एवं डीआईयू की टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। उक्त एफएसएल एवं डीआईयू की टीम के द्वारा तकनिकी अनुसंधान एवं मानवीय सूत्रों के द्वारा घटना दर्ज होने के 36 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त गमछा और कपड़े आदि जब्त किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : Bihar की पहली ट्रांसजेंडर दारोगा बनी मानवी मधु

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय कुमार की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...