Gumla: सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल

Gumla: जिले के कामडारा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Gumla: युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

घटना को लेकर कामडारा थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया कि यह घटना 17 मई की सुबह घटी थी। पीड़िता अपनी दो सहेलियों के साथ एक नाच समारोह से लौट रही थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने उनका पीछा किया। इस दौरान पीड़िता की दो सहेलियां भागने में सफल रहीं, लेकिन पीड़िता एक खेत में गिर गई। इसके बाद छह युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Gumla: दो नाबालिग समेत छह पर मामला दर्ज

घटना के बाद पीड़िता ने कामडारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता को तत्काल मेडिकल जांच के लिए भेजा और आरोपियों की तलाश में जुटी। मामले में सलन बारला (20), बंधना बारला (18), बिराज बारला (19) और दो नाबालिगों सहित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...