ड्रग्स केस : आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली जमानत

मुंबई क्रूज पार्टी ड्रग केस में गिरफ्तार आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है. आर्यन के अलावा बॉम्बे हाई कोर्ट ने ड्रग्स क्रूज मामले में अरबाज मर्चेंट और मुनमुम धमेचा को भी जमानत दे दी है.

आर्यन खान को मुंबई क्रूज शिप पर ड्रग्स मिलने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. आर्यन खान की जमानत याचिका पर जस्टिस एन डब्ल्यू साम्बरे ने मंगलवार को सुनवाई शुरू की थी. इसके बाद बुधवार को आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी, मामले में सह आरोपी अरबाज मर्चेंट के वकील अमित देसाई और मुनमुन धमेचा की ओर से पेश वकील अली कासिफ खान देशमुख ने अपनी दलीलें पूरी की.

आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी और सतीश मानशिंदे ने अदालत में गुरुवार को कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पास आर्यन के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है और उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया था और 20 दिनों से अधिक समय से जेल में रखा गया है. विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन को 30 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

गौरतलब है कि मुंबई तट के नजदीक क्रूज शिप पर एनसीबी की छापेमारी के दौरान ड्रग्स मिलने के मामले में तीन अक्टूबर को 23 वर्षीय आर्यन खान, मर्चेंट और धमेचा को अन्य के साथ गिरफ्तार किया गया था. एनडीपीएस मामलों की विशेष अदालत द्वारा जमानत अर्जी खारिज किए जाने के बाद पिछले सप्ताह उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया.

इस छापेमारी की अगुवाई एनसीबी की मुंबई डिवीजन के डायरेक्टर समीर वानखेड़े की थी. क्रूज पर हुई छापेमारी में एनीसीबी ने प्रभाकर साईल को गवाह बनाया था लेकिन अब उन्होंने समीर वानखेड़े पर फिरौती मांगने का आरोप लगाया है. वहीं, NCB प्रवक्ता और महाराष्ट्र में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने भी इस मामले में कई गंभीर आरोप लगाए हैं. हालांकि, समीर वानखेड़े ने सभी आरोपों से इनकार किया है.

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...