मुझे कुछ नहीं दिख रहा है, एक्ट्रेस Jasmin Bhasin हुई अंधी…

474
Jasmin Bhasin
Jasmin Bhasin
Advertisment

Ranchi : बॉलीवुड और ओटीटी टीवी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) अंधी हो गई है। उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक जैस्मीन भसीन के आंखों का कॉर्नियां डैमेज हो गया है। जिसके कारण उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। जैस्मीन भसीन की आंखों पर पट्टी डाली हुई तस्वीर खासा वायरल हो रही है जिसमें वे कुछ देख नहीं पा रही है।

Advertisment

Jasmin Bhasin : लेंस लगाने के बाद आंखों में होने लगी जलन

मीडिया से बातचीत के दौरान जैस्मीन ने कहा कि कुछ दिनों पहले उसे एक इवेंट में जाना था। इसी दौरान मुझे लेंस पहनना था। लेंस पहनने के बाद मुझे आंखों में जोरदार जलन होने लगी और मैं दर्द से चिल्लाने लगी। जिसके बाद मैने डॉक्टर के पास जाकर अपना आंख दिखाय। डॉक्टरों ने कहा कि मेरे आंखो का कॉर्निया डैमेज हो गया है। डॉक्टरों ने जैस्मीन को 4-5 दिन आराम करने को कहा है जिसके बाद उनकी आंखे ठीक होने की संभावना है।

 

 

Advertisement