नीता अंबानी सर्वसम्मति से दोबारा ‘अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी’ की सदस्य चुनी गईं

Desk. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी ने एक बार फिर नीता अंबानी में अपना विश्वास जताया है। वे सर्वसम्मति से दोबारा आईओसी की सदस्य चुन ली गई हैं। कुल 93 वोटर्स ने अपना वोट दिया और नीता अंबानी के पक्ष में सभी 93 वोट पड़े, यानी पूरे 100 प्रतिशत। 2016 में रियो डी जेनेरियो ओलंपिक खेलों में नीता अंबानी पहली बार आईओसी सदस्या चुनी गई थी। वे रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन हैं।

अपने पुनर्निर्वाचन पर नीता अंबानी ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के सदस्य के रूप में फिर से चुने जाने पर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं प्रेसिडेंट बाख और आईओसी में अपने सभी सहयोगियों को मुझ पर विश्वास और भरोसे के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। यह पुनर्निर्वाचन न केवल मेरे लिए एक व्यक्तिगत मील का पत्थर है, बल्कि वैश्विक खेल क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव को भी दिखाता है। मैं हर भारतीय के साथ खुशी और गर्व के इस पल को साझा करना चाहती हूं और भारत और दुनिया भर में ओलंपिक आंदोलन को मजबूत करने के लिए मैं तत्पर हूं।”

बताते चलें कि नीता अंबानी के नेतृत्व में 40 साल के इंतजार के बाद भारत को आईओसी की वार्षिक बैठक की मेजबानी मिली थी। वर्ष 2023 में मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में इसका सफल आयोजन किया गया था। नीता अंबानी की लीडरशिप में ही पहली बार ओलंपिक में इंडिया हाउस बनाया गया है, जो पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों, समर्थकों व दर्शकों के लिए भारत से दूर एक घर की तरह है।

Bihar Dial 112: अब AI बताएगा कहां हो सकता है अपराध!...

Bihar Dial 112: बिहार पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ERSS) 'डायल-112' सेवा की चौथी वर्षगांठ के मौके पर, पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने...

पूर्वी चंपारण के सभी थानों में खुल रहा है पुलिस मेस,...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में पुलिसकर्मियों की सुविधा और बेहतर कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात की पहल...

बांस के सहारे जल रही बिजली, ढाका के विजयी पंचायत में...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के ढाका विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को लेकर सरकार के दावों की हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश...