पटना : बिहार विधानसभा मानसून सत्र के चौथे दिन भी हंगामा के साथ सदन की शुरुआत हुई। शुरुआत होने से पहले विपक्ष के तमाम विधायकों ने बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बता दें कि राजद के विधायकों ने कहा कि संविधान की 9वीं अनुसूची में आरक्षण को शामिल करना होगा। इसके साथ ही साथ कहा कि महिलाओं का अपमान करना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बंद करें। सभी विपक्षी विधायक विधानसभा के सदन के मुख्य गेट पर एक साथ खड़े होकर हाथों में तख्ती लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
यह भी पढ़े : मॉनसून सत्र : सदन शुरू होने से पहले विपक्षी विधायकों का बाहर में हंगामा जारी
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
विवेक रंजन की रिपोर्ट


