माओवादियों की एकदिवसीय बंद को लेकर अलर्ट, SSB ने किया जंगली इलाकों में एरिया डोमिनेशन

गया : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 25 जुलाई को बिहार-झारखंड बंद का ऐलान किया है। भाकपा माओवादी के बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी की सदस्य जया हेंब्रम (जया दीदी) की गिरफ्तारी के बाद संगठन ने इस बंदी का ऐलान किया है। इसे लेकर नक्सली पर्चा भी जारी किया गया है। विज्ञप्ति नुमा पर्चे के माध्यम से कहा गया है कि कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रही जया हेंब्रम की धनबाद के अस्पताल से गिरफ्तारी के बाद झारखंड पुलिस उन्हें शारीरिक और मानसिक यातनाएं दे रही है। वहीं उनके साथ रहे तीन अन्य सहयोगियों को गायब कर दिया गया है। इसे लेकर भाकपा माओवादी बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के द्वारा 25 जुलाई को बिहार-झारखंड में नक्सली बंद आहुत की गई है।

नक्सलियों ने बंदी का किया है ऐलान

भाकपा माओवादी बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमिटी के द्वारा 25 जुलाई को बंद का ऐलान किया गया है। बिहार और झारखंड में बंदी आहुत की बात कही गई है। नक्सली बंदी को देखते हुए सुरक्षा बलों के द्वारा एहतियात बरती जा रही है। वहीं, एरिया डोमिनेशन तेज कर दिया गया है। नक्सलियों की बंदी को देखते हुए अलर्ट किया गया है।

गया के जंगलों में चला एरिया डोमिनेशन

वहीं, नक्सलियों की बंदी को देखते हुए गया में भी एहतियात बरती जा रही है। गया में 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट राजेश सिंह के निर्देशानुसार कंपनी कमांडर ज्ञानेश्वर सिंह के नेतृत्व में गुरपा थाना अंतर्गत जंगल व पहाड़ी वाले इलाकों में एरिया डोमिनेशन का अभियान चलाया गया है। शांति और सुरक्षा की भावना को देखते हुए गांव और जंगली इलाकों में एरिया डोमिनेटिंग पेट्रोलिंग किया गया। बताया गया है, कि बिहार- झारखंड बंद को देखते हुए पूरे इलाके में एरिया डोमिनेशन चलाया जा रहा है। नक्सलियों की किसी भी मंशा को सफल नहीं होने देने की पूरी तैयारी सुरक्षा बलों की है। फिलहाल बुधवार से ही गया के जंगली व नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों का एरिया डोमिनेशन तेज कर दिया गया है।

नक्सलियों ने पोस्टर जारी कर यह लिखा

भाकपा माओवादी ने बीते दिन विज्ञप्ति की तरह पोस्टर जारी किया है। इसमें लिखा गया है कि धनबाद के एक अस्पताल से कैंसर बीमारी का इलाज कर रही भाकपा माओवादी की बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी की सदस्य जया हेंब्रम और उनके साथ तीन लोग शांति कुमारी, डॉक्टर पांडे व एक अन्य को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद जया हेंब्रम को शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी जा रही है। वहीं, अन्य को गायब कर दिया गया है। जया हेंब्रम को मानसिक और शारीरिक यातना को नक्सलियों ने मानवता के विरुद्ध बताया है. साथ ही लिखा गया है, कि मानसिक और शारीरिक यातना जया हेंब्रम को देने, सही तरीके से इलाज नहीं करने और उनके सहयोगियों के बारे में जानकारी देने को लेकर नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमिटी के द्वारा 25 जुलाई को बिहार-झारखंड बंदी का ऐलान किया जाता है। फिलहाल नक्सली बंदी को देखते हुए सुरक्षा बल अलर्ट मोड में है और कई स्थानों पर एरिया डोमिनेशन किया जा रहा है। नक्सली बंदी से दूध, दवा, अस्पताल और प्रेस को मुक्त रखने की बात कही गई है।

नक्सली बंदी को देखते हुए एरिया डोमिनेशन तेज

बिहार-झारखंड में नक्सली बंदी को देखते हुए गया में एसएसबी के द्वारा एरिया डोमिनेशन किया जा रहा है। 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट राजेश सिंह के निर्देशानुसार कंपनी कमांडर ज्ञानेश्वर सिंह के नेतृत्व में कई क्षेत्रों जंगली व गांव वाले इलाकों में एरिया डोमिनेशन चलाया गया। नक्सली बंदी को देखते हुए एरिया डोमिनेटिंग पेट्रोलिंग चलाई जा रही है, ताकि नक्सलियों के द्वारा किसी भी योजना को विफल किया जाए।

यह भी पढ़े : SSP के निर्देश पर महिला हेल्प डेस्क में पदस्थापित सभी महिला पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों के कार्यो की हुई समीक्षा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: रांची में राजद का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय...

 रांची में तेजस्वी यादव का पहला दौरा, कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद की ताकत का प्रदर्शन, राष्ट्रीय पार्टी बनने की रणनीति पर जोर।Tejashwi Yadav Ranchi...

Ramgarh Crime News: राहुल दुबे गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार,...

रामगढ़ में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम की। हथियार, कार, मोबाइल और लैपटॉप बरामद।Ramgarh...

सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न- संगीत, संस्कृति और...

Patna: संगीत, संस्कृति और कला के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित संस्था “सुरीले परिवार” का चतुर्थ वार्षिकोत्सव रविवार को पप्पू बैंक्वेट हॉल, महावीर कॉलोनी,...

Maiya Yojna की किस्त जारी, रांची जिला में 3 लाख 89...

Jharkhand: झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना Maiya Yojna की मार्च की किस्त जारी कर...

CM Nitish Kumar ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न...

Patna: CM Nitish Kumar ने आज पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई विकास कार्यों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img