पटना : पटना के गर्दनीबाग में आज यानी 25 जुलाई को तेली, दांगी और चौरसिया जाति को मूल अतिपिछड़ा श्रेणी से अलग करने हेतु मौजूदा सरकार के खिलाफ महाधरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में मौजूद रहे राजद के पूर्व एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि बिहार सरकार अगर हमारी बात को नहीं मानेंगे तो हम लोग उनको उखाड़ फेकेंगे।
आपको बता दें कि प्रदर्शन करते हुए महिला प्रदर्शनकारी ने कहा कि हमारी मांग है कि 33 फीसदी आरक्षण हमें मिले। सीएम नीतीश कुमार हमारे लिए कुछ भी काम नहीं किए हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में हमलोग इनको गद्दी से उतर फेकेंगे। महिला प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अतिपिछड़ा समाज के लोग ही नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाते हैं। उसके बाद मुख्यमंत्री हमलोग की बात नहीं सुन रहे हैं, इस बार हम लोगों को गद्दी से हटाएंगे।
यह भी पढ़े : JDU MLC राधाचरण सेठ पर ED का शिकंजा
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट







