Breaking : Purnia के तनिष्क शो-रूम में दिनद’हाड़े लू’ट

पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया से एक बहुत बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पूर्णिया के तनिष्क शो-रूम में दिनदहाड़े लूट हुई है। पांच की संख्या में बदमाश पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि करीब दो करोड़ की लूट हुआ है जिसमें करीब एक करोड़ रुपए के उपर हीरे के गहने हैं। बाकी सोने की ज्वेलरी बतायी जा रही है। भागने के क्रम में सड़क पर उनकी पिस्टल गिरी मिली है। पूर्णिया एसपी उपेंद्र वर्मा इस समय शटर गिरकर तनिष्क के अंदर की जांच कर रहे हैं।

बताया जाता है कि पांच हथियारबंद लुटेरों इस घटना को अंजाम दिया है। सबसे ज्यादा हीरे की लूट हुई है। करोड़ों की लूट की आशंका जताई जा रही है। सभी लुटेरे चेहरे को कपड़े से ढके हुए थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पूरे मामले की बारीकि से जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, लूट की यह घटना बहुत ही संगठित तरीके से की गई है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

आपको बता दें कि मेडिकल हब के रूप में मशहूर लाइन बाजार में तनिष्क शोरूम स्थित है, जो खजांची हाट सहायक थाना के अंतर्गत आता है। तनिष्क में हीरे का एग्जीबिशन पिछले 10 दिनों से चल रहा था, शोरूम के स्टाफ से जानकारी मिली है ज्यादा मात्रा में डायमंड की लूट हुई है। जिसकी वैल्यू करोड़ों में होगी।

यह भी पढ़े : केंद्रीय मंत्री ने कहा- पीएम ने ठाना बिहार को बनाना है विकसित राज्य

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...