शराब पीते 2 युवक को उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ा, दोनों के हाथ में था हथकड़ी, एक के पास मोबाइल

सासाराम : रोहतास जिले  में कैदियों को लेकर लगातार लापरवाही सामने देखने को मिलती है। ताजा मामला रोहतास जिला से जुड़ा है। जहां डेहरी के भेड़िया इलाके स्थित कोल डिपो के पास से शराब पीते दो युवकों को उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ा था। उसके स्वास्थ्य जांच के लिए सशराब पीते दो युवकों को उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ा दर अस्पताल लाया। दोनों कैदी के हाथ हथकड़ी से बंधे पाए गए। लेकिन एक कैदी के हाथ में मोबाइल भी देखा गया।

उत्पाद विभाग ने डेहरी से अनीश नमक के कैदी को तो पकड़ा था

आपको बता दें कि उत्पाद विभाग ने डेहरी से अनीश नमक के कैदी को तो पकड़ा था। लेकिन उसके एक दाहिने हाथ में उत्पाद विभाग की पुलिस ने हथकड़ी लगाई थी, तो दूसरे हाथ में एंड्रॉयड मोबाइल लेकर वह घूम रहा था। बड़ी बात है कि हथकड़ी लगाकर एक गार्ड उसे अस्पताल और कोर्ट ले जा रहा था। मोबाइल उपयोग कर रहे कैदी ने पूछने पर बताया कि उसका नाम अमित कुमार है और उनके परिजनों ने उससे बात करने के लिए मोबाइल दिया है।

Sasaram Jail 1 22Scope News

परिवार के लोगों से बातचीत करने के लिए उसके पास मोबाइल है – जवान

वहीं दूसरी और उसे गिरफ्तार कर ले जा रहे हैं जवान से पूछा गया तो उनका भी जवाब कुछ अजीब था। वह कहते हैं कि परिवार के लोगों से बातचीत करने के लिए उसके पास मोबाइल है। बता दें कि गिरफ्तारी के बावजूद अमित कुमार नामक यह कैदी हाथों में हथकड़ी और मोबाइल लेकर घूमता नजर आया जो कहीं ना कहीं पुलिस प्रशासन की लापरवाही उजागर करती है। पहले भी कई कैदी इसी लापरवाही के कारण भाग चुके हैं।

यह भी पढ़े : नशा मुक्त बिहार में नशे का कहर, कैमूर में 2 युवक की संदिग्ध मौत

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...