विजय माल्या पर सेबी की बड़ी कार्रवाई, कारोबार करने पर तीन साल के लिए लगी रोक

Desk. भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या पर बड़ी कार्रवाई की है। सेबी ने उन्हें भारत के प्रतिभूति बाजार में व्यापार करने और किसी भी सूचीबद्ध कंपनी के साथ जुड़ने पर तीन साल के लिए रोक लगा दी है।

विजय माल्या पर सेबी की बड़ी कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, 68 वर्षीय व्यवसायी विजय माल्या के पास किंगफिशर बीयर निर्माता यूनाइटेड ब्रुअरीज में 8.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है और वह कंपनी के अध्यक्ष हैं। स्मरनॉफ वोदका निर्माता यूनाइटेड स्पिरिट्स में भी उनकी 0.01 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

माल्या पर उनकी अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़े 9,000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण डिफ़ॉल्ट मामले का आरोप है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामलों के लिए एक विशेष अदालत द्वारा 2019 में उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया था। माल्या ने मार्च 2016 में भारत छोड़ दिया था और अब यूनाइटेड किंगडम में रहते हैं।

इसी माह जुलाई में मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत ने इंडियन ओवरसीज बैंक से जुड़े 180 करोड़ रुपये के ऋण डिफ़ॉल्ट मामले में उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने आरोप लगाया है कि विजय माल्या ने जानबूझकर भुगतान में चूक करके सरकारी बैंक को 180 करोड़ रुपये से अधिक का गलत नुकसान पहुंचाया है।

Saffrn

Trending News

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...

Saraikela में जंगली हाथी का आतंक, स्कूल समेत कई घरों को...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले के चांडिल ब्लॉक में बिद्री, रांगाडीह और पुरानडीह गांवों में एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाई, जिससे लोगों में...

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...

Bihar News: बिहार में Green Energy को बढ़ावा, पश्चिम चंपारण में...

 बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में ₹120.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित होगा। परियोजना से 370 रोजगार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img