सिगरेट नहीं देने के चलते अपराधियों ने 2 भाईयों को मारी गोली, एक की मौत

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के फतुहा थाना अंतर्गत मकसूदपुर के रहने वाले रमन दास रुदल दास को अपराधियों ने उनके दरवाजा पर ही गोलियों से भून डाला। बताया जाता है कि अपराधी गुटका और सिगरेट लेने के लिए उनके पास रविवार की रात को आए। उन्होंने कहा कि रात की बात है इतनी रात में अभी दुकान खोलकर हम नहीं दे सकते हैं। इतने में अपराधियों ने दोनों भाइयों को ताबड़तोड़ गोलियां चला दी घटनास्थल पर एक भाई की मौत हो गई। एक भाई को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। अपराधी बाइक पर सवार थे। तीन हथियारबंद अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया और दोनों भाइयों को गोली मारकर बाइक छोड़कर फरार हो गए। दोनों भाई मकसूदपुर गांव के रहने वाले हैं। घर के पास में दुकान चलाते हैं।

सूचना मिलने के बाद ग्रामीण एसपी फतुहा एसडीपीओ थानेदार घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने फतुहा स्थिति निजी हेल्थ सेंटर पहुंचा दिया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। एक भाई की हत्या और दूसरे को घायल होने के बाद गांव में कोहराम मच गया। पुलिस घटनास्थल पर छानबीन कर रही है। वहीं रुदल की मां लालमनी देवी ने बताया कि रमन रविदास घर के पास की एक किराना दुकान चलाता था। रात में दुकान बंद कर वह घर आ गया था। रात में मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधी ने दुकान खोलकर सिगरेट और गुटका की मांग की, नहीं देने के बाद गोली मार दी।

वहीं पुलिस घटनास्थल पहुंचकर बाइक को अपने कब्जे में लिया और सुराग पता लगाने में जुट गई। स्थानीय लोग में इस बात से काफी आक्रोश है। अपराधी खुलेआम घटना का अंजाम दे रहे हैं। बिहार में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे पटना सिटी क्षेत्र में लगातार कहीं न कहीं घटनाएं घट रही है और प्रशासन लाचार होकर बैठ गई है। वहीं अपराधियों के द्वारा खुली चुनौती दी जा रही है। पटना सिटी के अन्य थानों में भी लगातार घटनाएं घटित हो रही है। वहीं प्रशासन को अपराधी लगातार चुनौती दे रहे हैं। बिहार सहित पटना में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती चली जा रही है, जिससे लोगों में काफी भय व्याप्त भी है।

यह भी पढ़े : अपराधियों ने घर में घुसकर एक महिला की कर दी हत्या

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Jharkhand ADR Reporting: दवा के Side Effects की शिकायत के लिए...

झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल ने अस्पतालों, मेडिकल दुकानों और फार्मेसी संस्थानों में ADR Reporting QR Code लगाना अनिवार्य किया। दवा के साइड इफेक्ट की...

Ranchi Murder Mystery Solved: 17 दिन बाद सिरकटी लाश कांड का...

रांची के बुंडू में सिरकटी और जली लाश मामले का 17 दिन बाद खुलासा। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को...

Jharkhand Weather Update: पूरे राज्य में सक्रिय हुआ मॉनसून, अगले तीन...

झारखंड में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अगले तीन दिनों तक राज्यभर में बारिश की संभावना है। कई जिलों में भारी बारिश...