सीएम नीतीश कुमार ने किया जयप्रभा मेदांता अस्पताल का शुभारंभ, कम दाम में होगा गरीबों का इलाज

पटना : बिहार में चिकित्सीय सुविधाओं को और भी बेहतर बनाने की दिशा में नीतीश सरकार ने एक कदम और बढ़ाया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया है. अब राजधानीवासियों को एक ही छत के नीचे तमाम तरह की चिकित्सीय सुविधा मिलेंगी.

सीएम नीतीश कुमार ने पटना के कंकड़बाग में जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया है. इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार बेहद खुश और संतुष्ट नजर आए. मुख्यमंत्री ने कहा कि जेपी की इच्छा थी कि कैंसर का अस्पताल पटना में होना चाहिए. साल 2005 से ही हम प्रयासरत थे, आज जाकर हमारा प्रयास धरातल पर सफल ढंग से उतरा है. साल 2006 में इसका शिलान्यास हुआ था. अब जाकर पूरा अस्पताल शुरू हो रहा है. कैंसर विंग में कुछ कार्य बांकी है, जिसे समय रहते पूरा कर लिया जाएगा.

रिपोर्ट : शक्ति

बाइक सवार अपराधियों ने अधिवक्ता को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img